Sprachen

Tastatur

Seite 92 von 251

Autor: प्रेमचंद

Zeit0:00
Tempo (WPM)0.0
Genauigkeit100.0%

Start drücken und den Text exakt schreiben. · Rucktaste deaktiviert — auch bei Fehlern weitertippen.

बड़े भाई साहब मेरे भाई साहब मुझसे पाँच साल बड़े थे; लेकिन केवल
तीन दरजे आगे। उन्होंने भी उसी उम्र में पढ़ना शुरू किया था, जब
मैंने शुरू किया; लेकिन तालीम जैसे महत्व के मामले में वह जल्दीबाजी
से काम लेना पसन्द न करते थे। इस भवन की बुनियाद खूब मजबूत डालनी
चाहते थे, जिस पर आलीशान महल बन सके। एक साल का काम दो साल में करते
थे। कभी-कभी तीन साल भी लग जाते थे। बुनियाद ही पुख्ता न हो तो मकान
कैसे पायेदार बने!
मै छोटा था, वह बड़े थे। मेरी उम्र नौ साल की थी, वह चौदह साल के
थे। उन्हें मेरी तम्बीह और निगरानी का पूरा और जन्मसिद्ध अधिकार था।
और मेरी शालीनता इसी में थी कि उनके हुक्म को कानून समझूँ।

Start drücken und den Text exakt schreiben.

Nicht gestartet