言語

キーボード

251ページ中118ページ

著者: प्रेमचंद

時間0:00
速度 (WPM)0.0
正確性100.0%

スタートを押して行を正確に入力してください。 · バックスペース無効 — エラー後も続行してください。

'इसका तुम्हें अख्तियार है; लेकिन मेरे रुपयों में से तुम्हें कुछ न
मिल सकेगा। मेरी ज़रूरतें देखो। तुम्हारे घर में काफी जायदाद है।
तुम्हारे सिर कोई बोझ नहीं, मेरे सिर तो सारी गृहस्थी का बोझ है। दो
बहनों का विवाह है, दो भाइयों की शिक्षा है, नया मकान बनवाना है।
मैंने तो निश्चय कर लिया है कि सब रुपये सीधे बैंक में जमा कर
दूँगा। उनके सूद से काम चलाऊँगा। कुछ ऐसी शर्तें लगा दूंँगा, कि
मेरे बाद भी कोई इस रकम में हाथ न लगा सके।'
विक्रम ने सहानुभूति के भाव से कहा--हाँ, ऐसी दशा में तुमसे कुछ
माँगना अन्याय है। खैर, मैं ही तकलीफ उठा लूँगा लेकिन बैंक के सूद
की दर तो बहुत गिर गया है।

スタートを押して行を正確に入力してください。

未開始