भाषाएं

कीबोर्ड

पृष्ठ 102 / 251

लेखक: प्रेमचंद

समय0:00
गति (WPM)0.0
सटीकता100.0%

स्टार्ट दबाएं और पंक्तियां सटीक टाइप करें। · बैकस्पेस अक्षम — गलती के बाद भी जारी रखें।

हेनरी सातवें की जगह, हेनरी आठवाँ लिखा और सब नम्बर गायब!सफाचट?
सिफर भी न मिलेगा, सिफर भी! हो किस खयाल में। दरजनों तो जेम्स हुए
हैं, दरजनों विलियम, कोड़ियों चार्ल्स! दिमाग चक्कर खाने लगता है।
आँधी रोग हो जाता है। इन अभागों को नाम भी न जुड़ते थे। एक नाम के
पीछे दोयम, सेयम, चहारम, पंचम लगाते चले गये। मुझसे पूछते, तो दस
लाख नाम बता देता। और जामेट्री तो बस खुदा की पनाह! अब ज की जगह अ ज
ब लिख दिया और सारे नम्बर कट गये। कोई इन निर्दयी मुमतहिनों से नहीं
पूछता कि आखिर अ ब ज और अ ज ब में क्या फर्क है, और व्यर्थ की बात
के लिए क्यों छात्रों का खून करते हो। दाल-भात रोटी खायी या
भात-दाल-रोटी खायी, इसमें क्या रखा है; मगर इन परीक्षकों को क्या
परवाह! वह तो वही देखते हैं, जो पुस्तक में लिखा है। चाहते हैं कि
लड़के अक्षर-अक्षर रट डालें। और इसी रटन्त का नाम शिक्षा रख छोड़ा
है। और आखिर इन बे-सिर-पैर की बातों के पढ़ने से फायदा? इस रेखा पर
वह लम्ब गिरा दो, तो आधार लम्ब से दुगना होगा। पूछिए, इससे प्रयोजन?

स्टार्ट दबाएं और पंक्तियां सटीक टाइप करें।

शुरू नहीं हुआ